Tuesday, 7 August 2012

विज्ञान प्रगति : गौरवपूर्ण हीरक जयंती वर्ष Authors: , विमलेश चन्द्र, किसी भी संस्था या पत्रिका के लिए रजत जयंती (25 वर्ष), स्वर्ण जयंती (50 वर्ष), हीरक जयंती (60 वर्ष), प्लैटिनम जयंती (75 वर्ष), तथा शताब्दी जयंती (100 वर्ष) का समय अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उपरोक्त किसी भी जयंती के अवसर पर अमुक संस्था अथवा पत्रिका जहां अपनी उपलब्धियों, कमियों तथा कार्यक्रमों की समीक्षा करके अतीत पर विश्लेषण करती है, वहीं उत्तरोत्तर प्रगति हेतु अपना लक्ष्य भी निर्धारित करती है। इसलिए वर्ष 2011 भी अपनी प्रिय विज्ञान प्रगति पत्रिका के लिए न केवल एक पड़ाव है बल्कि इसके मूल्यांकन करने का समय भी है।

No comments:

Post a Comment